Friday, September 4, 2026
Newspaper and Magzine


सफाई कर्मचारी देश के हीरो, नायब सैनी सरकार इनकी मांगों को माने: वीरेश शांडिल्य

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 4, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि सफाईकर्मचारियों के खिलाफ नायब सैनी सरकार सख्ती ना करे यह कट्टरपंथी नहीं है

‘‘वीरेश शांडिल्य ने वाल्मिीकी समाज के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से भी मांग की है कि वह समाज के हनुमान की भूमिका में भी आए और वीरेश शांडिल्य ने सफाई कर्मचारियों से अपील की है कि वह जिद्द त्याग कोई बीच का रास्ता निकाले जिससे उनके परिवार व उनकी नौकरी भी सुरक्षित हो जाए’

पानीपत।  विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग की है कि वह सरकारी स्तर पर हरियाणा के तमाम सफाई कर्मचारी जो हड़ताल पर हैं उनके खिलाफ कलम व तानाशाही से कोई कार्रवाई न की जाए क्योंकि सफाई कर्मचारी देश के हीरो हैं और देश और प्रदेशो ंको हरा भरा व साफ सुथरा बनाने में सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। वीरेश शांडिल्य सफाई कर्मचारियों से मिले और उन्हें संवाद से बात हल करने की अपील की वहीं वीरेश शांडिल्य ने स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल जो बेदाग कैबिनेट मंत्री हैं उनसे मांग की है कि सफाई कर्मचारियों के बीच जाकर उनकी मांगों को माने। विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि सफाई कर्मचारी न तो कट्टरपंथी हैं न संविधान व कानून की उल्लंघना कर रहे हैं इसलिए सरकार उनके प्रति धमकी या तानाशाही का रवैया ना अपनाए वाल्मिीकी समाज ने तो हमेशा सनातन की भी रक्षा की है। वहीं वीरेश शांडिल्य ने वाल्मिीकी समाज के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से भी मांग की है कि वह समाज के हनुमान की भूमिका में भी आए और वीरेश शांडिल्य ने सफाई कर्मचारियों से अपील की है कि वह जिद्द त्याग कोई बीच का रास्ता निकाले जिससे उनके परिवार व उनकी नौकरी भी सुरक्षित हो जाए। वीरेश शांडिल्य ने एक बार फिर सफाई कर्मचारियों से अपील की है कि वह नायब सैनी या विपुल गोयल या कृष्ण बेदी मुर्दाबाद न करें वह अपनी बात रखें शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखें जो उनका अधिकार है लेकिन नायब सैनी सरकार 5 सितंबर को उनके खिलाफ कोई ऐसी सरकारी कलम न चलाएं जिस कारण प्रदेश में सफाई व्यवस्था चरमरा जाए। नायब सैनी सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह वही सफाई कर्मचारी है जो जान की परवाह न करते हुए गटर में उतर जाते हैं बरसातों के दिनों में अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों को बाढ़ से बचाने का काम करते हैं। सफाई कर्मचारी देश के हीरो थे, देश के हीरो हैं और देश के हीरो रहेंगे। 

Comments


Leave a Reply