Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 19, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : (19 अप्रैल) आज सनौली रोड पुरानी सब्जी मण्डी स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के भवन में मासिक बैठक का आयोजन प्रधान कृष्ण गोपाल सेठी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी व दानवीर सुरेन्द्र मंगला रहे। आज समिति में सभी सदस्यों के सहयोग से एक एक्सरे मशीन लगाने का निर्णय हुआ, निर्णय लिया  गया कि इस एक्सरे मशीन से गरीब व जरूरतमंद मरीजों का बहुत कम दरों पर एक्सरे किया जाएगा। महामंत्री ओम ढींगड़ा ने कहा कि बहुत जल्द यह एक्सरे मशीन समिति के भवन में लगेगी तथा क्षेत्र के जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा पायेंगे। उन्होंने कहा कि यदि समिति के किसी बुजुर्ग सदस्य को कोई समस्या होगी तो उसका भी हल समिति करने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर जिन सदस्यों का जन्मदिन अप्रैल मास में आया उन सभी का सामूहिक रूप से सम्मान किया गया।  इस अवसर पर पुरूषोत्तम शर्मा, राम नारायण रावल, ओ.पी. चुघ, उपेन्द्र दुआ, सुरेश गुप्ता, सुभाष सोनी, ईश्वर शर्मा, राकेश गोयल, श्रीराम कत्याल, हरीश खुराना, जगदीश अग्रवाल, एम.एल. पाहवा, सरला ग्रोवर, फतेह चन्द गुलाटी, इन्द्रसिंह रेवड़ी, मनोहर रेवड़ी, रोशन लाल, नन्द किशोर आहुजा, बलजीत राय, ओमप्रकाश सेठी, चुनी लाल लखीना, ओम प्रकाश रेवड़ी, सतीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply