Wednesday, September 9, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में मेगा टेलेंट हंट शो की शानदार शुरुआत   

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 8, 2026 Tags: , , , , ,

पहले दिन नृत्य, मिमिक्री और मोनो-एक्टिंग प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रायोजित है कार्यक्रम 

ऐसे आयोजनों में भाग लेने से ही आत्मबल, आत्मविश्वास और दूसरों का बेहतर तरीके से सामना करने की क्षमता पैदा होती है: दिनेश गोयल, प्रधान 

BOL PANIPAT , 08 सितम्बर, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में छात्र-छात्राओ में छिपी प्रतिभा एवं टैलेंट को उजागर करने हेतू तथा उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रायोजित मेगा टेलेंट हंट शो का आयोजन किया गया जिसके पहले दिन नृत्य, मिमिक्री और मोनो-एक्टिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया । कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ मोनिका खुराना, डॉ संतोष कुमारी, डॉ दीपा वर्मा, डॉ जुगमती, प्रो मीतू सैनी तथा अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे । विदित रहे कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों में अगले दो दिन गायन, वादन, भाषण, काव्य पाठ, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी और सभी प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कारों एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा । बाद में उन्हें कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के प्रतिष्ठित यूथ फेस्टिवल, रत्नावली तथा ऐसी ही अन्य बड़ी प्रतियोगिताओ और सांस्कृतिक गतिविधियों में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिलेगा । इसको लेकर कॉलेज प्रशासन प्रत्येक वर्ष कला के क्षेत्र में माहिर कलाकारों और महारथियों को आमंत्रित करके इन उभरते कलाकारों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करता है ताकि वे कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सके । जूरी कि भूमिका डॉ संगीता गुप्ता, डॉ दीपा वर्मा, डॉ दीपिका अरोड़ा, प्रो किरण मलिक और प्रो मीतु सैनी ने अदा की । मंच संचालन डॉ मोनिका खुराना ने किया ।

दिनेश गोयल ने अपने सन्देश में कहा कि समय रहते बहुमुखी व्यक्तित्व का निर्माण अगर हो जाए तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है । सह-पाठ्यचर्या और सांस्कृतिक गतिविधियों के बिना शिक्षा अधूरी है । इस प्रकार के कार्यक्रमों से सांस्कृतिक मूल्य प्रचारित होते है और हमें नया सीखने का अनुभव मिलता है । नेतृत्व के गुण और नैतिक मूल्यों में वृद्धि का इनसे बढ़िया साधन अन्यत्र कहीं नहीं है । कॉलेज टैलेंटेड कलाकारों को विशेष सुविधा प्रदान करता है ताकि इनका आत्मविश्वास बढ़ सके । विद्यार्थीयो को भी चाहिए कि वे कम से कम एक गुण किसी भी कला में पैदा कर स्वयं को निपुण बनाये और उसे खुद में विकसित करे । प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें जीवन में इसका लाभ अवश्य मिलेगा ।

डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज में नियमित आकर पढने का फायदा तभी है जब विद्यार्थी कक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले । खुद में छिपी प्रतिभा को पहचानने और संवारने का इससे बेहतर अवसर कोई दूसरा नहीं है । कॉलेज अपने प्रत्येक प्रतिभावान कलाकार को लेकर पूरी तरह गंभीर है और उन्हें निखारने की हर संभव सुविधा कॉलेज द्वारा प्रदान की जायेगी । विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण एवं निखार में कॉलेज का सकारात्मक माहौल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है और इस कार्य में सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्त्व सबसे ज्यादा है । कॉलेज इसीलिए इस प्रकार के आयोजनों पर बल देता है । पढाई के साथ-साथ यदि विद्यार्थी सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति भी लालायित है तो इसके परिणाम सैदव सकारात्मक एवं सृजनात्मक होते है । वर्तमान में रोजगार एवं ख्याति प्राप्त करने में कलाकारों की मांग बढ़ी है । उन्होनें हर छात्र-छात्रा से आह्वान किया कि वे नि:संकोच भाव से आगे आकर अपनी छिपी प्रतिभा को दूसरो के समक्ष उजागर करे । इससे आत्मबल, आत्मविश्वास और दूसरों का बेहतर तरीके से सामना करने की क्षमता उन मे विकसित होगी और वे जीवन में बहुत आगे तक जायेंगे ।

नृत्य प्रतियोगिता का परिणाम –

प्रथम समाईरा  बीएससी-प्रथम

द्वितीय आर्यन   बीएससी-द्वितीय 

तृतीय  याचिका   बीए-तृतीय 

सांत्वना गीनान्शी  बीएससी-प्रथम  

मानव बीए-द्वितीय 

मिमिक्री प्रतियोगिता का परिणाम –

प्रथम अनूज   एमए

द्वितीय गौरव    बीए-द्वितीय 

तृतीय  आर्यन    बीएससी-द्वितीय  

मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता का परिणाम –

प्रथम मानसी   बीए-द्वितीय 

द्वितीय प्रत्यूष    बीए-द्वितीय 

तृतीय  आर्यन    बीएससी-द्वितीय  

इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ मुकेश पुनिया, डॉ एसके वर्मा, डॉ मोनिका खुराना, डॉ संतोष कुमारी, डॉ सुशीला बेनीवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ दीपा वर्मा, प्रो जुगमती, प्रो मीतू सैनी, प्रो किरण मलिक आदि मौजूद रहे ।

Comments


Leave a Reply