हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मडलौडा में नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार की उपस्थिति में संपन्न हुआ समारोह, 10 वार्ड सदस्यों का हुआ चयन
BOL PANIPAT : मडलौडा (पानीपत), 11 सितंबर। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मडलौडा की नई प्रबंधन समिति (सत्र 2026-2029) के गठन हेतु चुनावी एवं चयन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (खनन एवं भूविज्ञान तथा पंचायत एवं विकास विभाग) कृष्ण लाल पंवार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को आशीर्वाद दिया।
कॉलोनी के सभी 10 वार्डों के निवासियों ने सर्वसम्मति से अपने-अपने वार्ड प्रतिनिधियों का चयन कर समर्थन पत्र प्रस्तुत किए। वार्ड नंबर 1. से महिपाल, वार्ड नंबर 2. से डॉ. राज सिंह, वार्ड नंबर 3. से सोमदत्त, वार्ड नंबर 4. से रामेश्वर, वार्ड नंबर 5. से नरेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 6. से राजेश, वार्ड नंबर 7. से अजीत, वार्ड नंबर 8. से कुसुम, वार्ड नंबर 9. से विनोद शर्मा तथा वार्ड नंबर 10. से सुरेन्द्र टुरन का चयन किया गया।
प्रधान पद पर पुन: जताया भरोसा चयनित सभी 10 वार्ड सदस्यों एवं कॉलोनीवासियों की पूर्ण सहमति तथा कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार के अनुमोदन से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें प्रधान पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पुन: सत्यवान को सौंपी गई।
नवनिर्वाचित प्रधान सत्यवान ने समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार और समस्त कॉलोनीवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह पद केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि संपूर्ण कॉलोनी परिवार की नि:स्वार्थ सेवा करने का अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई टीम पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करेगी तथा फंड का एक-एक पैसा केवल विकास कार्यों में लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया जाएगा। स्वच्छता व हरियाली पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित सफाई, कचरा निस्तारण और पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बुनियादी सुविधाओं के तहत निर्बाध पेयजल, जल निकासी तथा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। सामाजिक समरसता के तहत सभी पर्व-त्योहारों को मिलकर मनाना और परिवार जैसा वातावरण तैयार करना मुख्य ध्येय रहेगा।
मुख्य अतिथि विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कॉलोनी के विकास में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। कार्यकारिणी में उपप्रधान सुरेंद्र टूरण, सचिव नरेंद्र, संयुक्त सचिव अजीत सिंह तथा कोषाध्यक्ष सोमदत्त को बनाया गया है।

Comments