मारपीट के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 11 सितंबर: पानीपत पुलिस पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुए है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए उरलाना चौकी पुलिस ने माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी गांव उरलाना निवासी संजय को गिरफ्तार किया।

उरलाना चौकी इंचार्ज एएसआई रणबीर ने बताया कि आरोपी संजय थाना मतलौडा में दर्ज मारपीट के एक मामले में जेल से बेल पर आने के बाद निर्धारित तारिखों पर माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। माननीय न्यायालय द्वारा अक्तूबर 2024 में आरोपी संजय को पीओ घोषित किया गया था। उरलाना चौकी पुलिस ने वीरवार को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments