हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता कराई गई । जिसके विषय “हिंदी भाषा और संस्कृति”, “हिंदी में रोजगार के अवसर” रहे । जिसमें विभिन्न राज्यों के 35 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । प्रतियोगिता में राजीव गांधी महाविद्यालय, भिवानी की दीपांशी ने प्रथम, महिला महाविद्यालय झांझूकलां,दादरी की मनीषा तथा सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय, खरखोदा की शिवानी ने द्वितीय, दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरूक्षेत्र की कुमकुम मित्तल तथा देशबंधु राजकीय महाविद्यालय, पानीपत की लक्षिता ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि आज हिंदी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बन चुकी है । कला, वाणिज्य, सिनेमा कोई भी क्षेत्र हो वहां हिन्दी का महत्व बढ़ता जा रहा है ।उन्होंने कहा कि हिंदी के क्षेत्र में आज रोजगार की अपार संभावनाएं हैं ।हमारा महाविद्यालय हिंदी भाषा इस महत्ता को समझते हुए तथा विद्यार्थियों में इस संबंध में रुचि जागृत करने के लिए लगातार इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाता है । उपप्राचार्या व संयोजिका डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं उनमें छिपी हुई प्रतिभा को जाग्रत करती है एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती है । निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुनीता ढांडा एवं डॉ. शर्मिला यादव ने निभाई ।

Comments