Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


इतिहास के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत व अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ ने संयुक्त  रूप से इतिहास के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। डॉ० अजय कुमार गर्ग (प्राचार्य, आईबी पीजी महाविद्यालय) व डॉ० कृष्ण कांत गुप्ता (प्राचार्य, अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़) ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है इसमें ऐसी निबंध प्रतियोगिता का विशेष महत्व है क्योंकि इनसे बच्चों की प्रतिभाओं में निरंतर निखार होता है। प्रतियोगिता की विषय राष्ट्रीय आंदोलन में अहिंसा की भूमिका, ब्रिटिश औपनिवेशिक व्यवस्था और आर्थिक राष्ट्रवाद, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और महिलाएं, भारत में अंग्रेजी राज के दौरान आर्थिक परिवर्तन थी। इस प्रतियोगिता आयोजन का उद्देश्य बी.ए व एम. ए के विद्यार्थियों में निबंध लेखन की कला को उजागर करना था। इस प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागियों में से राघव सलूजा (आई.बी. पीजी महाविद्यालय पानीपत) प्रथम, भूमिका (राजकीय गर्ल्स महाविद्यालय गोहाना) द्वितीय, छम्मा मित्तल (अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़) तृतीय रही और वर्णिका (केवीए देव महिला महाविद्यालय करनाल) व वंश (पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़) ने सांत्वना स्थान हासिल किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर नवाजा गया एवं सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया । इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रामेश्वर दास (आई.बी. पीजी कॉलेज पानीपत) व डॉ जयपाल सिंह (अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़) ने कहा इन  प्रतियोगिताओं का आयोजन नियमित रूप से किया जाना चाहिए जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा होता है। कार्यक्रम के संचालक डॉ सुप्रिया डांडा (अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़) प्रोफेसर अश्विनी गुप्ता (आई.बी. पीजी कॉलेज) व  प्रोफेसर रवि की भूमिका सराहनीय रही ।

Comments