बच्चे से मोबाइल स्नेचिंग करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 13 सितंबर : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने कुलदीप नगर में घर के बाहर बैठे 11 वर्षीय बच्चे से मोबाइल छीनने की वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को सोमवार देर साम सेक्टर-25 मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अर्जुन नगर निवासी विशाल के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके कॉलोनी निवासी अपने दो साथी आरोपी साहिल व बोबी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।
आरोपियों ने किराये का कमरा देखने का बहाना बनाकर घर के बाहर बैठे बच्चे के हाथ से मोबाइल छीना और बाइक से फरार हो गए थे। थाना पुराना औद्योगिक में मनान पुत्र इब्राहिम निवासी कुलदीप नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी साहिल व बोबी को रिमांड अवधी पूरी होने पर व आरोपी विशाल के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments