Thursday, September 17, 2026
Newspaper and Magzine


फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों का किया जाएगा भौतिक सत्यापन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 17, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 17 सितंबर 2026। उप कृषि निदेशक डॉ. बलवंत साहरण ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विभागीय पोर्टल पर बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई थी। अत: जिन कृषि यंत्रों के बिल पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं, उन कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन दिनांक 21 सितंबर से दिनांक 23 सितंबर तक सम्पन्न किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दिनांक 21 सितंबर को बेलर, है  रेक, सर्ब मास्टर, स्लेशर तथा दिनांक 22 सितंबर को सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त योजना के अंतर्गत अन्य कृषि यंत्रों जैसे पैडी स्ट्रा चोपर, रिवर्सिबल प्लो, रीपर बाइंडर, ट्रैक्टर माउंटेड लोडर, सुपर एसएमएस तथा जीरो ड्रिल का भौतिक सत्यापन दिनांक 23 सितंबर को किया जाएगा।

सहायक कृषि अभियन्ता सुधीर कुमार ने बताया कि कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन उपरोक्त तिथियों के अनुसार ब्लॉक स्तर पर सुबह 10 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इसराना, मतलौडा, अनाज मंडी मतलौडा व पानीपत, समालखा, बापौली ब्लॉक के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन नई अनाज मंडी पानीपत में किया जाएगा तथा 23 सितंबर को सभी ब्लॉकों के अन्य कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन भी नई अनाज मंडी पानीपत में ही किया जाएगा।

निर्देशालय के आदेशानुसार कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन उपरोक्त बताए गए दिनांक व समय पर ही किया जाएगा। उन्होंने सभी किसान को कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन स्वयं उपस्थित होकर करवाना सुनिश्चित करें का आग्रह किया।

Comments


Leave a Reply