Thursday, September 17, 2026
Newspaper and Magzine


हार्दिक और हिमानी मिस्‍टर-मिस बीबीए बने

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 17, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , समालखा : हार्दिक एवं हिमानी को मिस्टर एवं मिस बीबीए, रचित एवं चार्वी को मिस्टर एवं मिस पर्सनैलिटी, केशव एवं धारा को रनवे किंग एवं क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया। मौका था टैलेंट हंट का। पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पाइट) में बीबीए विभाग की ओर से कर्टन अप : शो योर टैलेंट का आयोजन किया गया। पाइट के सचिव सुरेश तायल, बोर्ड सदस्‍य शुभम तायल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. बीबी शर्मा, बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित गर्ग ने विजेताओं को सम्‍मानित किया। कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता में गौतम ने प्रथम तथा तमन्ना एवं ध्रुव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेल आर्ट में वंशिका कक्कड़ प्रथम, प्रज्ञा अरोड़ा द्वितीय तथा मुस्कान एवं निष्ठा तृतीय रहीं।
कविता पाठ में आयुष कुमार ने प्रथम और भाव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में अंशदीप प्रथम तथा लक्षनूर द्वितीय रहे, युगल गायन में अंशदीप एवं किरात ने प्रथम स्थान हासिल किया। युगल नृत्य में धारा एवं वंशिका ने प्रथम, खुशी एवं निदा ने द्वितीय तथा तनिषा एवं कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Comments


Leave a Reply