Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए कॉमन कन्वर्सेशन प्रतियोगिता का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 3, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा बी.ए. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कॉमन कन्वर्सेशन प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. रेखा शर्मा एवं प्रो. मंजू नरवाल द्वारा किया गया जिसमें कक्षा के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया था और 35 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में मौजूद रहे ।सभी विद्यार्थियों ने इस एक्टिविटी में बढ़-चढ़कर भाग लिया । कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही अच्छे एवं रचनात्मक तरीके से प्रतियोगिता में भाग लिया ।विभागाध्यक्षा  डॉ. नीलम ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है | प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कॉलेज आपको इस तरह के अवसर दे रहा है ताकि आप कॉन्फिडेंट और प्रेजेंटेबल बन सके ।इस अवसर पर सभी स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे ।निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. नेहा पूनिया व प्रो. मीना ने निभाई। 

Comments