Saturday, October 3, 2026
Newspaper and Magzine


अंग्रेजी साहित्य मे कमला दास पर PPT presentation आयोजित।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 18, 2026 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा एम.ए. अंग्रेजी  के विद्यार्थियों के लिए “Kamala Das as a Confessional Poet” विषय पर एक ज्ञानवर्धक PPT-presentation का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एम.ए. अंग्रेजी फाइनल और एम ए प्रीवियस  के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने PPT के माध्यम से  प्रसिद्ध कवि के साहित्य, उनकी काव्य-दृष्टि तथा रचनात्मक विशेषताओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से रचनात्मकता एवं विषय की समझ का परिचय दिया। सभी  विद्यार्थियों ने PPT के माध्यम से अपनी कला एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया।
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संवेदनशीलता और विचार-शक्ति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डाक्टर नीलम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साहित्य के माध्यम से विद्यार्थी कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन और अभिव्यक्ति-कौशल विकसित करते हैं।आज के बदलते और तनावपूर्ण परिवेश में साहित्य मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।अतः साहित्य केवल पढ़ने का विषय नहीं, बल्कि जीवन को समझने और बेहतर बनाने की कला है।   उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कमला दास की कविताओं में व्यक्तिगत अनुभवों, भावनाओं और अंतर्मन की अभिव्यक्ति की कविताओं में प्रकृति, सौंदर्य और मानवीय जीवन के संबंध को विस्तार से समझाया। उन्होंने  साहित्य कों केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उसे जीवन और अनुभवों से जोड़कर समझाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन एक्टिविटी इंचार्ज ms रेखा शर्मा द्वारा किया गया  
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, रचनात्मक प्रस्तुतियों और साहित्य के प्रति बढ़ती रुचि के साथ और विभाग के अन्य सदस्यों की उपस्थिति के साथ हुआ।

Comments