Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनौली खुर्द के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 15, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , सनौली (प्रीती शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनौली खुर्द के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की 11 वीं कक्षा की छात्रा कुमारी प्रियंका, संगीत के अध्यापक भरतपाल तथा कवि व शिक्षाविद गुलाब पांचाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य संजय कुमार ने की। मौलिक मुख्याध्यापक राजवीर मलिक ने तीनों प्रतिभाओं को बधाई दी तथा विद्यालय परिवार को इस उत्सव का मौका देने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने बताया कि 11वीं कक्षा की छात्रा कुमारी प्रियंका ने गत दिनों राजस्थान के उदयपुर में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 84 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय व माता-पिता तथा गांव का नाम रोशन किया।

वहीं विद्यालय में कार्यरत संगीत के अध्यापक भरतपाल ने हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित रंगोत्सव 2022 में लगातार दूसरी बार शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ-साथ विख्यात कवि व शिक्षाविद गुलाब पांचाल ने शिक्षाए साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र में अनेकों बार विद्यालय का नाम रोशन किया।

देश प्रदेश के विभिन्न मंचों पर अपनी काव्य प्रतिभा का लोहा मनवाने के साथ.साथ जिला के डीओसी स्काउट की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने व रेड क्रॉस के माध्यम से कोविड-19 के दौरान सेवा कार्य करने और शिक्षा विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में झांकी तैयार करने तथा अन्य शैक्षिक्ष साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़.चढक़र भाग लेने तथा अनेक संस्थाओं एवं जिला प्रशासन द्वारा सम्मान प्राप्त करने पर विद्यालय में भी जोर-शोर से उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

अंत में प्राथमिक विभाग के मुख्याध्यापक रमेश रावल ने उपस्थित अध्यापकों व अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर रमेश पाल, सुरेंद्र सैनी, नवजोत सिंह, सुदेश रानी, सुनील रानी, प्रीति, अनीता, मीना रानी, कमलेश देवी, ममता रानी, रोहतास, राजीव कुमार, ललित कुमार, सुनील शास्त्री, जसवंत सिंह, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार, हरिओम, प्रमोद कुमार, श्वेता रानी, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र देशवाल आदि मौजूद थे।

Comments