Saturday, September 19, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में युवा संवाद: डॉ. अर्चना गुप्ता ने दिया स्वस्थ समाज और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, शनिवार 19 सितंबर 2026 : आर्य कॉलेज में आज युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शिरकत की। विशेष अतिथि के तौर पर पानीपत की मेयर कोमल सैनी और पानीपत जिला परिषद की अध्यक्ष ज्योति शर्मा उपस्थित रहीं। कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता और प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंगला ने मुख्य वक्ता तथा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य वक्ता डॉ. अर्चना गुप्ता ने युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से तीन विषयों—भविष्य का निर्माण, रिश्तों को संभालना और सोशल मीडिया—पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखना चाहिए। भविष्य के निर्माण के लिए केवल सपने देखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें साकार करने के लिए अनुशासन, समय प्रबंधन, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास, नैतिक मूल्यों और चरित्र निर्माण पर भी ध्यान देना चाहिए। युवाओं को शॉर्टकट के बजाय मेहनत और ईमानदारी के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के छोटे-छोटे निर्णय ही आने वाले कल का निर्माण करते हैं। युवा यदि स्वयं को सक्षम बनाएंगे, तो वे न केवल अपना भविष्य संवारेंगे, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

रिश्तों को संभालने के विषय पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में रिश्तों को बनाए रखना बड़ी चुनौती है। परिवार, माता-पिता, गुरुजन और मित्रों से संवाद बना रहना चाहिए। रिश्ते मोबाइल या सोशल मीडिया से नहीं, बल्कि अपनेपन, सम्मान, धैर्य और त्याग से मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि अहंकार, जिद और गलतफहमी रिश्तों को कमजोर करती है। युवाओं को चाहिए कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को समय दें, उनकी बात सुनें और आवश्यकता पड़ने पर क्षमा करना सीखें। 

सोशल मीडिया पर गंभीर चिंतन करने की आवश्यकता पर बल देते हुए मुख्य वक्ता ने कहा कि सोशल मीडिया एक वरदान है, लेकिन इसका अत्यधिक और अनियंत्रित उपयोग अभिशाप भी बन सकता है। यह सूचना, शिक्षा और जागरूकता का सशक्त माध्यम है, परंतु इसके कारण फेक न्यूज, दूसरों से तुलना, ईर्ष्या, अवसाद और समय की बर्बादी जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें। किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसका सत्यापन करें। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ रहकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। इसके लिए योग, व्यायाम, संतुलित आहार और मानसिक शांति आवश्यक है। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान का भी जिक्र किया, जो प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान से जुड़कर समाजसेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। डॉ. अर्चना ने युवाओं से भी सवाल-जवाब किए।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा, “युवा संवाद जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों, कर्तव्यबोध और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रभावी मंच हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता का मार्गदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणादायक रहा। हमें गर्व है कि हमारे संस्थान में इतने प्रेरणादायक व्यक्तित्व आए।” उन्होंने मुख्य वक्ता और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

मंच संचालन हिंदी विभाग के प्राध्यापक विजय सिंह ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। र नैतिक मूल्यों को मजबूत करने में सहायक होते हैं। हमें गर्व है कि हमारे संस्थान में इतने प्रेरणादायक व्यक्तित्व आए।” उन्होंने मुख्य वक्ता और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Comments


Leave a Reply