कैंडल डेकोरेशन प्रतियोगिता में रितिका ने पाया पहला स्थान
BOL PANIPAT : आई बी कॉलेज में बी ए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए केंडल डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें करीब 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर सविता खारी द्वारा करवाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय गर्ग ने कहा कि छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर तथा बिना हार-जीत की भावना के पूर्ण उत्साह से हिस्सा लेना चाहिए, ताकि छात्रों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त हो सके। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए | उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य पाठ्यक्रम के साथ-साथ अन्य गतिविधियों का आयोजन करवाकर आप लोगों की सृजनात्मक शक्ति का विकास करना है, जिसके लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन करवाएं जाते हैं। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह एवं जोश के साथ हिस्सा लिया। छात्रों ने इस क्रियाकलाप में मोमबत्ती शिल्प सामग्री और अपशिष्ट सामग्री जैसे- बिंदी, दर्पण, चमक, धागे, स्टिकर, मोती आदि का उपयोग करके अपनी सुंदर और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर छात्रों तथा छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करके सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में रितिका प्रथम, प्राची द्वितीय, एवं कोमल तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में प्रोफेसर रेखा नैन,प्रोफेसर मंजू मलिक व मंजू चंद निर्णायक मंडल के रूप में मौजूद रहे।।इस अवसर पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ मधु शर्मा जी ने प्रतिभागियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि बौद्धिक एवं सृजनात्मक विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए।

Comments