सिवाह बस अड्डे पर झांसा देकर महिला का पर्स व सोने के गहने चोरी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
सोने के एक जोड़ी टॉपस, एक जोड़ी बाली व चांदी की चुटकी बरामद
BOL PANIPAT , 23 सितंबर : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सिवाह बस अड्डे पर महिला को बातचीत में उलझाकर और झांसा देकर बैग से पर्स चोरी करने वाली आरोपी महिला को सिवाह बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला की पहचान सोनीपत के गांव निजामपुर निवासी महक के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया की उनकी टीम मंगलवार दोपहर को गश्त के दौरान चौटाला रोड के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली थी कि सिवाह बस अड्डा के पास एक संदिग्ध महिला किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रही है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और टीम में तैनात मुख्य सिपाही सुमन ने महिला को काबू कर पूछताछ की। महिला ने अपनी पहचान महक निवासी निजापुर सोनीपत के रूप में बताई। सघंन पूछताछ में महिला ने 12 सितंबर को सिवाह बस अड्डे पर एक महिला को झांसे में लेकर उसके बैग से पर्च चोरी करना स्वीकारा । पर्स में सोने चांदी के गहने व 10 हजार रूपए की नकदी थी। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में ममता पत्नी दीपक निवासी टांडा सोनीपत की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की लिए चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिला ने चोरी किए 10 हजार रूपए खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किए जैवरात सोने के एक जोड़ी टॉपस, एक जोड़ी बाली व चांदी की चुटकी बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
यह है मामला
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में ममता पत्नी दीपक निवासी गांव टांडा सोनीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 12 सितंबर को घर से रिश्तेदार के घर जा रही थी। साय करीब 6:45 बजे सिवाह बस अड्डा पानीपत पर खड़ी थी। उसी दौरान एक अज्ञात लड़की उसके पास आई और कहने लगी कि उसका मोबाइल फोन गुम हो गया है। फोन करने के लिए उससे मोबाइल मांगा। लड़की ने उसके फोन से अपने मोबाइल नंबर पर कॉल किया, जिससे उसका फोन पास ही घास में पड़ा मिल गया।
इसके बाद, उस लड़की ने उसको पास की दुकान से चिप्स लाने को कहा। वह अपने बैग को उस लड़की के पास छोड़कर चिप्स लेने चली गई। जब वह वापस आई तो लड़की वहीं बैठी थी। उसने घर पहुंचकर बैंग चेक किया तो पर्स नहीं मिला। पर्स में दो सोने के टॉपस, दो कानों की छोटी सोने की बालियां, एक सोने की अंगूठी, एक पतली सोने की चेन तथा 10 हजार रुपए की नकदी थी। लड़की उसका बैग चोरी कर ले गई। महिला की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments