युवाओं में जागरूकता का संदेश लेकर निकलेगी बाइक रैली, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा करेंगे शुभारंभ : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ
सामान्य अस्पताल से शिक्षा मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
BOL PANIPAT , 30 सितंबर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गहन सूचना, शिक्षा एवं संचार अभियान के तहत एचआईवी के प्रति युवाओं एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 1 अक्तूबर वीरवार को बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का शुभारंभ सुबह 9 बजे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा द्वारा किया जाएगा। यह रैली सुबह 9 बजे से 10 बजे तक चलेगी।
डीसी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि रैली के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स की रोकथाम के साथ-साथ समय पर जांच और सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस जागरूकता अभियान का हिस्सा बनकर समाज को एचआईवी/एड्स से बचाव का संदेश दें।

Comments