Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सफलता पूर्वक चलाया गया अवैध कालोनियों के विरुद्ध तोड़फोड़ अभियान.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 7, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 नवंबर, डीसी डाक्टर वीरेद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, पानीपत द्वारा शुक्रवार को अवैध कालोनियों के विरुद्ध तोड़फोड़ अभियान सफलता पूर्वक चलाया गया। इस अभियान के दौरान 4 अवैध कॉलोनियाँ, 2 निर्माणाधीन ढांचे, 2 अवैध संरचनाएँ तथा 21 डी.पी.सी. (DPCs) को ध्वस्त किया गया।

डीटीपी सुमित मलिक ने बताया कि अभियान के अंतर्गत लगभग 19 एकड़ क्षेत्रफल में फैले गाँव बेहरमपुर, सिवाह एवं रिसालू की राजस्व सीमाओं में बनी कच्ची सड़कों के नेटवर्क को भी हटाया गया।

यह कार्रवाई अवैध निर्माणों पर रोक लगाने एवं नियोजन मानकों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Comments