Wednesday, September 30, 2026
Newspaper and Magzine


सिवाह गांव में सुनार की दुकान में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 30, 2026 Tags: , , , , ,

सीसीटीवी फुटेज खगाली जा रही, वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही

BOL PANIPAT , 30 सितंबर । थाना औद्योगिक सेक्टर-29 क्षेत्र के अंतर्गत सिवाह गांव में घर के साथ बनी सुनार की दुकान में बुधवार को चोरी की सूचना मिलते ही थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पीड़ित हरिकिशन निवासी सिवाह की शिकायत पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तथा आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के लिए थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस के साथ सीआईए की दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस की टीमें तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र की मदद से वारदात से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही हैं। आसपास के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। पुलिस टीमों द्वारा मामले की जांच करते हुए वारदात का जल्द पर्दाफाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह है मामला

थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में हरिकिशन पुत्र रामफल निवासी सिवाह ने शिकायत में बताया कि 30 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे मकान के साथ बनी उसकी सुनार की दुकान का ताला खोलकर अज्ञात व्यक्ति सोना, चांदी और आर्टिफिशियल सामान चोरी कर ले गया। हरिकिशन की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments


Leave a Reply