Saturday, October 3, 2026
Newspaper and Magzine


इतिहास विषय के 54 विद्यार्थियों ने पानीपत के ऐतिहासिक  स्थलों का भ्रमण किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 3, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. पी.जी. कॉलेज में कल्चर हेरिटेज क्लब इतिहास विभाग द्वारा 27  सितंबर 2026 से 5 अक्टूबर तक शहीद भगत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष में विरासत सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान इतिहास विभाग का संग्रहालय सभी के लिए खुला हुआ है। प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी संग्रहालय का अवलोकन कर रहे हैं। इसी क्रम में 3  अक्तूबर पानीपत के ऐतिहासिक  स्थलों का भ्रमण किया गया। इतिहास विषय के 54 विद्यार्थियों ने इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ० नरवीर ,सहायक प्रोफेसर रवि, सहायक प्रोफेसर बिजेंद्र, सहायक प्रोफेसर चारू के निर्देशन में पानीपत संग्रहालय, काला आम, काबुली बाग मस्जिद  का भ्रमण किया। भ्रमण के संदर्भ में प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह ने कहा इस तरह की गतिविधियों से छात्र-छात्राओं का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता है। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ० नरवीर ने बताया कि विद्यार्थियों को अपने धरोहर के प्रति जागरूक करने और उन्हें संग्रहित करने के लिए यह भ्रमण किया गया।

Comments


Leave a Reply