अंतर्सदनीय वारली चित्रकला प्रतियोगिता में कलाम सदन ने मारी बाजी
BOL PANIPAT : डी० ए० वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में बुधवार दिनांक 9 जुलाई 2025 को अंतर्सदनीय वारली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के चारों सदनों आर्यभट्ट, चाणक्य, कलाम एवं टैगोर के सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी छात्रों ने अपने-अपने सदन को अव्वल लाने हेतु शिकार, मछली पकड़ने, खेती, त्योहार एवं नृत्य को चित्रित करने वाले दृश्य आदि विषयों को अपनी वारली चित्रकला के माध्यम से दर्शाया। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने छात्रों को इन रचनात्मक एवं सृजनात्मक क्रियाओं में उत्साह से संलग्न देखकर कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य छात्रों के अंदर छुपी मूलभूत प्रतिभा, सृजना एवं कल्पना को बाहर निकालकर भिन्न-भिन्न कलाओं के माध्यम से प्रदर्शित करना है। आज का विद्यार्थी किसी ज्ञान से अछूता न रह जाए इसलिए हम इन्हें भिन्न-भिन्न कलाओं की जानकारी दे रहे हैं और समय-समय पर उससे संबंधित प्रतियोगिताएँ भी करवा रहे हैं ताकि हमारे बच्चे अपने दैनिक अभ्यास से अपना हुनर निखार सकें और अपने अंदर छुपी प्रतिभा को पहचान कर अपना जीवन लक्ष्य प्राप्त कर सकें। प्रतियोगिता में कलाम सदन ने प्रथम और टैगोर सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी जीत का परचम लहराया।

Comments