आर्य पीजी कॉलेज की बैडमिंटन टीम ने विश्वविद्यालय स्तर पर लहराया परचम
– इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव
BOL PANIPAT , सोमवार 5 अक्तूबर 2026आर्य पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम विश्वविद्यालय स्तर पर रोशन किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। आर्य पीजी कॉलेज की टीम ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी। टीम ने पी.आई.ई.टी कॉलेज, पानीपत तथा खालसा कॉलेज, यमुनानगर को पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की और अंततः रजत पदक अपने नाम किया।आर्य पीजी कॉलेज की इस शानदार टीम में उत्सव, मनोज, जयदीप, अंकुश और कार्तिक शामिल रहे। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिसर में खुशी की लहर है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों का महाविद्यालय में पहुँचने पर उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आर्य पीजी कॉलेज के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि महाविद्यालय की गौरवशाली खेल परंपरा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय निरंतर ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव मंच और अवसर प्रदान करता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमे आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और उनके प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से महाविद्यालय लगातार खेलों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टूर्ण तथा खेल विभाग की पूरी टीम को भी विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सही दिशा में प्रशिक्षण देने और उनकी प्रतिभा को निखारने में खेल विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।महाविद्यालय की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने भी बैडमिंटन टीम को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आर्य पीजी कॉलेज के विद्यार्थी शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रजत पदक आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियों की नींव बनेगा।खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश तूर्ण ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान पूरी निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और महाविद्यालय प्रशासन के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी निरंतर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। खिलाड़ियों की इस सफलता ने महाविद्यालय की उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है।इस अवसर पर कोच राजिन्द्र देशवाल, कोच सुनील पहल, अनूप गुलिया, सुमित एवं प्राध्यापिका रजनी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments