Thursday, October 8, 2026
Newspaper and Magzine


शिकायतों को लंबित रखने की बजाय समयबद्ध तरीके से करें समाधान, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 8, 2026 Tags: , , , , ,

जनता समाधान शिविर में 15 शिकायतें दर्ज

उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

BOL PANIPAT , 8 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर लोगों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। जिला सचिवालय सभागार में वीरवार को आयोजित जनता समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 15 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाईं। अधिकारियों ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जनता समाधान शिविर सरकार की जनकल्याणकारी सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना, उनका निष्पक्ष आकलन करना और यथासंभव मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। उपायुक्त डॉ हरीश ने कहा कि प्रशासन आमजन की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक शिकायत को पूरी संवेदनशीलता, गंभीरता तथा जिम्मेदारी के साथ लिया जा रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के समाधान के संबंध में उचित जानकारी मिले और उसे बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी शिकायतों को केवल औपचारिकता समझकर न लें, बल्कि उनका स्थायी और प्रभावी समाधान करने की दिशा में कार्य करें। शिविर में शिकायत कर्ता के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply