6.89ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 09 अक्तुबर । थाना सनौली पुलिस ने राणा माजरा गांव से एक नशा तस्कर को स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 6.89 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान मारूप पुत्र अब्बल निवासी राणा माजरा के रूप में हुई है।
थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि थाना सनौली पुलिस की टीम को शुक्रवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि राणा माजरा निवासी मारूप अपने घर के पास खड़ा होकर मादक पदार्थ बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मारूप पुत्र अब्बल निवासी राणा मजरा के रूप में बताई।
पुलिस टीम नियमानुसार युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोवर की जेब से पोलिथीन में पैक स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 6.89 ग्राम पाया गया।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए 5/6 दिन पहले यूपी में एक युवक से खरीद कर लाया था।
आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मारूप को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments