Wednesday, October 14, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाले आरोपी को थाना सेक्टर 13/17 पुलिस जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 अक्तूबर। थाना सेक्टर 13/17 पुलिस बाइक करने वाले आरोपी गुलशन उर्फ गोताखोर पुत्र रामनरायण निवासी कालू पीर पुराना औद्योगिक क्षेत्र को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने 18 सितंबर को टोल टेक्स के पास एमीजी शोरूम के पास से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। बाइक चोरी के संबंध में थाना सेक्टर 13/17 में भूपेंद्र कपूर पुत्र नरेंद्र पाल कपूर निवासी इदगाह के सामने गांधी कॉलोनी पानीपत ने शिकायत देकर अभियोग अंकित करवाया था।
चोरी की बाइक पहले थाना किला में बरामद हो चुकी है। आरोपी गुलशन उर्फ गोताखोर को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जो आरोपी को बंद ज्यूडिशियल जेल कराया गया।

Comments


Leave a Reply