Saturday, October 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्विफ्ट कार द्वारा मोटर साइकिल को टक्कर मारने व फायरिंग करने वाले नामजद आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 17, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 अक्तूबर। सीआईए टू पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में नंगला पार पुल के पास दिनांक 12-10-2026 को पीड़ित मुजम्मिल व उसके भतीजे अनस को स्विफ्ट कार द्वारा मोटर साइकिल को टक्कर मारने व फायरिंग करने वाले नामजद आरोपी इसरार उर्फ काला पुत्र कवर निवासी राणा माजरा पानीपत व उसके साथी आजम पुत्र सालीम निवासी सांगाठेड़ा तहसील नुकुड़ जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वारदात में प्रयोग की गई कार, पिस्टल, फोन व डंडों को बरामद करने व अन्य आरोपियों की तलाश के लिए आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

थाना सनौली में मुजम्मिल पुत्र मुदा निवासी राणा माजरा ने शिकायत देकर बताया था कि 12 अक्तूबर 2026 को समय करीब शाम के 6:30 बजे वह अपने भतीते अनस पुत्र कवर के साथ बाइक पर पानीपत से गांव के लिए चले थे। जब हम नंगला आर व नंगला पार के बीच में पुल पार करके गांव राणा माजरा अपने घर जा रहे थे तभी पीछे से एक स्विफ्ट कार तेज स्पीड से बराबर में लगी और हमारी बाइक को टक्कर मारी। हम दोनों जमीन पर बाइक सहित घीसटे और बाइक पेड़ में टकराई। कार से एक व्यक्ति निकला मैं डर के मारे गन्ने के खेत में भागा और गोली की आवाज सुनी। फिर मैने डॉयल 112 पर फोन कर घटना बारे बताया और भाई अमजद को फोन किया। पुलिस व मेरा भाई मौके पर आ गए। मैं करीब 15/20 मिनट बाद गन्ने के खेत से बाहर निकला। यह हमला उसको व उसके भतीजे अनस को जान से मारने की नीयत से इसरार पुत्र कवर व गाड़ी में सवार व्यक्तियों ने मिलकर किया है। थाना सनौली में मुजम्मिल की शिकायत पर अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply