Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


सुनील की हत्या मामले में मास्टर माइंड सहित 6 आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 6, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 जून 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने उरलाना कला गांव निवासी सुनील (20) की हत्या की वारदात का महज 30 घंटे के दौरान पर्दाफास कर वारदात के मास्टर माइंड सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान साहिल निवासी उरलाना कला, विपिन निवासी कैथ, रोनक निवासी शाहपुर, निशान निवासी अटावला, विक्की निवासी उरलाना कला व यश निवासी शाहपुर के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि थाना मतलौडा में दीपक पुत्र कृष्ण निवासी उरलाना कला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह गांव अटावला में स्थित सीएनजी बायो गैस प्लांट में हैल्पर का काम करता है। उसका भतीजा सुनील निवासी उरलाना कला भी प्लांट में काम करता है। दोनों की डयूटी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहती है। 4 जून को दोनों ड्यूटी पूरी कर दोपहर करीब 2 बजे सुनील की बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। जब वे अटावला से डुमियाना की और चले तो पेट्रोल पंप अटावला डुमियाना रोड से निकलते ही 100-150 मीटर आगे 4 युवक सड़क किनारे पहले से खड़े थे। उनमें दो लड़कों के हाथ में डंडे थे। एक लड़के ने बाइक चला रहे सुनील के सिर में डंडे से सीधा वार किया। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे दोनों कुछ दूर खेतों में जा गिरे। गिरने के बाद दूसरा लड़का हाथ में डंडा लिये दोड़कर उनके पास आया और हाथ पर चोट मारी। इसके बाद चारों आरोपी कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर सवार होकर अटावला गांव की तरफ भाग गए। सुनील को डंडा लगने से काफी गहरी चोट लगी थी।
उसने दोस्त सावन व सुरजभान को फोन कर मौके पर बुलाया। दोनों दोस्त कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए और सुनील को इलाज के लिए नजदीक अहर गांव में स्थित एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने चोट ज्यादा होने कारण सिविल अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। तभी सुनील के परिजन भी अहर गांव में डाक्टर के पास पहुंच गए। जिसके बाद वे सभी सुनील को सिविल अस्पताल में ले गए। जहा इलाज के दौरान सुनील की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। दीपक की शिकायत पर थाना मतलौडा में हत्या की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते अपने सभी सोर्स एक्टिव की बुधवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर उरलाना कला के साहिल को गांव के अड्डे से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने दीपक (20) की हत्या करवाने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी विपिन पुत्र शमशेर निवासी कैथ, रोनक पुत्र यशपाल निवासी शाहपुर, निशान पुत्र राजबीर निवासी अटावला, विककी पुत्र सुभाष निवासी उरलाना कला, यश पुत्र बिजेंद्र निवासी शाहपुर व 4 अन्य साथी आरोपियों से दीपक की हत्या करने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर देर शाम आरोपी विपिन, रोनक, निशान, विककी व यश को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी साहिल ने पुलिस को बताया सुनील गांव में उसका पड़ोसी था। सुनील के साथ उसकी किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। करीब 3 महीने पहले सुनील ने अपने दोस्तों से उस पर हमला करवाया था। हमले की रंजिश रखते हुए उसने साजिश रच दोस्तों से सुनील की हत्या करवाने की उक्त वारदात को अंजाम दिया।

सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने वीरवार को सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी साहिल को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी विपिन, रोनक, निशान, विककी व यश को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में शामिल फरार इनके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा पकड़ने व वारदात में प्रयुक्त डंडे व बाइक बरामद करने का प्रयास करेंगी।

Comments