Monday, October 26, 2026
Newspaper and Magzine


जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार  

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 26, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में किशनपुरा चौकी ने मामले में मुख्य आरोपी अजय पुत्र मंजीत निवासी हाउस नंबर 663/23 पीपल वाली गली नीयर गर्वनमेंट स्कूल किशनपुरा पानीपत को गिरफ्तार किया। जिसको माननीय न्यायालय में पेश किया गया और बंद ज्यूडिशियल जेल बंद करवाया गया।

किशनपुरा चौकी में स्वीटी पत्नी विकास वासी किशनपुरा ने बताया 20-10-2026 को करीब 7 बजे मेरे पड़ोसी के साथ सबमर्सीबल को लेकर कहासुनी हुई जिसमे पड़ोसी के परिवार वालों ने गालियां देकर मान सम्मान को ठेस पहुंचाई। इसी की रंजिश रखते हुए दिनांक 21-10-2026 को करीब रात 8:30 बजे मेरे घर में घुसकर के मेरे ससुर, मेरे व मेरे नाबालिग बच्चों के साथ धक्कामुक्की की व मेरे परिवार वालों के लिए डर का माहौल बनाया। युवकों ने डंडे व तेजधार हथियार लेकर मेरे व मेरे पूरे परिवार के उपर जान से मारने की नीयत को लेकर हमला किया व सबसे पहले घर में जबरदस्ती घुसकर मेरे ससुर के साथ मारपीट करना शुरू किया उसके बाद मैने अपने परिवार के छोटे बच्चे व ससुर को बचाने का प्रयास किया तो हथियारों से चोट मारी। मेरे पति ने मुझे व परिवार को बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी टूट पड़े। ये सारा मामला कल की रंजिश को रखते हुए मेरे व मेरे परिवार को जांन से मारने कोशिश के लिए किया। जिसमें मुझे व मेरे ससुर को काफी चोटे आई। आरोपियों की पहचान अजय, नीशु, राहुल, प्रशांत, सुनीता व अन्य 7-8 थे जो जाते समय धमकी देकर गए। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply