पानीपत पुलिस की साईबर ठगों के खिलाफ की कार्रवाई
BOL PANIPAT , 28 अक्तूबर। पानीपत पुलिस की साईबर ठगों के खिलाफ की कार्रवाईव्टस्पअप पर फर्जी वैबसाइट लिंक भेजकर करते थे साईबर ठगी. खाता धारक व कमीशन खोर नोटिस पर हाजिर थाना आने पर शामिल जांच और कि गहनता से पूछताछ.
आरोपी की पहचान भारत झंझोत्रा पुत्र राजेश निवासी राजीव गांधी कालोनी गोविन्दगढ देहरादून उतराखंड, संजीव कुमार पुत्र बुधन सिह निवासी हाउस न0 1/1 बली वाला चोक स्टाफ कालेज उर्जा भवन कालोनी देहरादून उतराखंड व एक नाबालिक के नाम से हुई है
आरोपी भारत झंझोत्रा खाता धारक ने साईबर ठगो को दे रखा ATM व SIM कार्ड, बदले में पाता था कमीशन, आरोपी से 5 हजार रूपये व एक मोबाईल फोन बरामद
आरोपी संजीव ने 12 हजार रूपये में ATM व SIM कार्ड भारत से लेकर 15 हजार में आगे कमीशन पर नाबालिग को दे रखे थे आरोपी से 5 हजार रूपये व 1 मोबाईल फोन बरामद
नाबालिक ने 30 हजार रुपये व 1 फोन बरामद
आगे की जांच जारी है
साइबर थाना में रामकुमार पुत्र गिरिश चन्द शर्मा निवासी किला पानीपत का रहने वाला हूँ तथा प्रापर्टी का कार्य करता हूँ लगभग दो महीने पहले यानि जुलाई 2026 में अंकिता सिंह नाम की लड़की ने फोन नं. ,,,,,,,,,,,, से वाट्सप काल किया और मुझे बताया कि मैं ऑनलाइन ट्रेडिंग कराती हूँ इसमें आप को काफी मुनाफा होगा। पूरे भारत मे हम लोग ट्रेडिंग का कार्य करते हैं। मैंने उसकी बातों में आकर 12,40,000 उसके द्वारा बताये खातों में डाल दिए जिसका विवरण इस प्रकार है। नामखाता नं. दिनांक रकम 1. ठाकुर इन्टप्राइजेज प्रा. लि……………… 29.07.2026 50,000 2. जूम बिल्डर्स एन्ड प्रमोटर्सप्रा. लि ……………. 03.08.2026 1,00,0003. पटेल ट्रेडर्स ……………… 01.08.2026 90,000 4. जेनफर ग्लोबल ट्रेडिगप्रा. लि. ………….. 11.08.20265,00,000 5. भारत झन्झोत्रा ………… 24.08.20265,00,000 दोषियों द्वारा भेज गए एक फर्जी वैबसाइट लिंक में मेरी रकम 24386.60 डॉलर यानि भारतीय रकम के अनुसार 23,16,000 लगभग दिखा रहा है। लेकिन जैसे ही मैनें अपनी रकम वापस निकालने के लिए सम्पर्क किया तो दोषियों द्वारा डॉलर बदलने के नाम पर 5,00,000 रूपये जमा कराने के लिये बोला और बोला यदि आप हफते के भीतर पाँच लाख रूपये जमा नहीं करवाओगे तो आपकी सारी रकम खत्म कर दी जायेगी। उपरोक्त दोषियों द्वारा साजबाज होकर मेरे साथ धोखाधडी की है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए तथा मुझे मेरी रकम वापिस दिलायी जाऐ । थाना साईबर क्राइम मे अभियोग अंकित किया था।

Comments