बुलट बाइक चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 28 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक पानीपत मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में एवीटी सेल टीम द्वारा नाकाबंदी करके मोटर साईकिल चोर को चोरी की मोटर साईकिल सहित गिरफ़्तार किया. आरोपी की पहचान आर्यन पुत्र विजेंद्र निवासी गांव उझा जिला पानीपत के रूप में हुई। आरोपी बारे इचार्ज एवीटी सेल ने बतलाया की एवीटी सेल टीम द्वारा सेक्टर 11/12 एसडीवीएम स्कूल के पास से नाकाबंदी की हुई थी नाकाबंदी के दौरान आरोपी आर्यन से चोरी हुई मोटर साईकिल के साथ मौका से बरामद किया और आरोपी बाद पूछताछ गिरफ़्तार किया
थाना सिटी में पलविंद्र सिंह पुत्र स. भगवन्त सिंह निवासी मकान न, 2380 सेक्टर 18 का रहने वाला हू। मै हर रोज की तरह अपनी बुलेट बाइक काला रंग को रेलवे रोड के सामने सुबह 9:30 AM पर खड़ा किया था और उसके बाद लगभग 02:10 PM पर मे जब बाईक पर घर जाने लगा तो मेरी मोटर साइकिल वहा पर नही मिली उसके बाद मेने इसकी वीटी 112 नम्बर पर की कृप्या करके मेरी बुलेट बाइक को तलाशने मे सहयोग किया जाये। थाना में अभियोग अंकित किया गया था। आरोपी को पेश अदालत करके जेल भेज दिया।

Comments