Monday, November 2, 2026
Newspaper and Magzine


एटीएम बदलकर पैसे निकालने वालो का पर्दाफाश.दो आरोपियों को किया गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 2, 2026 Tags: , , , , ,

धोखाधड़ी से निकलवाये गए 60 हजार रुपये व वारदात मे प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की

BOL PANIPAT : 2 नवम्बर। एटीएम बदलकर पैसे निकालने वालो का पर्दाफाश. पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार. आरोपियो की पहचान प्रदीप उर्फ दीपा उर्फ थापा पुत्र समुंदर, संजय पुत्र अमर सिंह निवासी चांदपुर मजबदा बडगाव सहारनपुर यूपी के रूप में हुई . आरोपियों से रिमांड अवधि के दौरान धोखाधड़ी से निकलवाये गए 60 हजार रुपये व वारदात मे प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई. आरोपी संजय के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज है. आरोपी प्रदीप के खिलाफ धोखाधड़ी व मारपीट व अन्य धाराओं मे 7 मुकदमे दर्ज है. आरोपियों को रिमांड अवधि खत्म होने पर पेश अदालत करके जेल भेजा

गब्बर सिंह पुत्र कर्ण सिंह वासी गांव सिवाह नजदीक गुरूद्वारा जिला पानीपत का रहने वाला हू मेरी पत्नी रेखा का उजीवन बैंक संजय चोक के पास खाता है जिसका हमारे पास एटीएम था मेरा लड़का नितिन दिनांक 06-10-2026 को पंजाब नैशनल बैंक गांव सिवाह में एटीमएम से पैसे निकालने गया था। उसके पीछे दो अन्य लड़के भी एटीएम मे आ गए थे मेरे लड़के ने पहले 10000 रूपए फिर 10000 रूपए व बाद मे 5000 रूपए एटीएम से निकाले जब आखिरी के पांच हजार निकाले तो वह एटीएम की मशीन से हमारा एटीएम निकालना भूल गया तो उन लड़को ने वह एटीएम निकालकर मेरे लड़के को दिया। जब हम 8-10-2026 को दुबारा पैसे निकालने लगे तो हमे पता चला कि यह हमारा एटीएम नही है जो अब मेरे लड़के के पास एटीएम था वह आईडीएमआई बैक का रूपेय डेबिट कार्ड था वह कार्ड किसी केदार नाथ के नाम पर है जो 10/19 से 10/26 तक वेलिड है हमने बैंक में जाकर अपना कार्ड बलौक करवा दिया। दिनाक 06-10-2026 को जो लड़के मेरे लड़के के पास एटीएम मे खड़े थे वही लड़के एटीएम बदलकर ले गये है। थाना औदयोगिक सेक्टर 29 में अभियोग अंकित किया गया था।  

Comments


Leave a Reply