जिला पुलिस ने नारकोटिक्स डॉग स्कवॉड टीम के साथ चलाया सर्च अभियान, संदिग्ध व नशीली वस्तुओं की तलाश में की जांच
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार की मौजूदगी में जिला सचिवालय के साथ लगती खाली जगह व चैम्बर की पार्किंग के साथ लगते बाहरी क्षेत्रों में चलाया अभियान
BOL PANIPAT :, 09 अक्तूबर। जिला पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाए अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में शुक्रवार को संदिग्ध वस्तुओं एवं नशीले पदार्थों की तलाश के लिए जिला सचिवालय और कोर्ट परिसर की पार्किंग सहित पीछे के बाहरी क्षेत्रों में नारकोटिक्स डॉग स्कवॉड टीम के साथ सर्च अभियान चलाया गया।
यह अभियान डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार की मौजूदगी में चलाया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर दीपक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और नशीले पदार्थों की रोकथाम के उद्देश्य से इस प्रकार की जांच की जाती है।

डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने बताया कि पानीपत पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। नशा तस्करी के अवैध कारोबार में सलिप्त आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जा रहा है इसी के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने व आमजन को जागरूक करने के लिए स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई लावारिस या संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है, तो उसे स्वयं छूने का प्रयास न करें और न ही किसी अन्य व्यक्ति को उसे छूने दें। ऐसी किसी भी वस्तु के संबंध में तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके अतिरिक्त, यदि किसी स्थान पर नशीले पदार्थ या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी जानकारी भी तुरंत पुलिस को दें।
जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और 24 घंटे सुरक्षा एवं सहयोग के लिए तत्पर है। आमजन से अपील है कि सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या नशीले पदार्थ की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Comments