Friday, November 6, 2026
Newspaper and Magzine


पिकअप चोर को किया काबू

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 नवम्बर।  पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व मे थाना सैक्टर 13/17 पुलिस ने पिकअप चोर को किया गिरफ्तार। आरोपी की पहचान मोहसिन पुत्र मस्तकिम निवासी न्यू बस्ती सुवाला कांधला यूपी के रूप मे हुई
आरोपी को माननीय न्यायालय से प्रोडकशन वारंट पर आने के बाद गिरफ्तार किया गया
आरोपी को माननीय अदालत मे पेश करके जेल भेजा

सतबीर कुमार पुत्र बलबीर वासी गढ सरनाई जिला पानीपत का रहने वाला हू ड्राइवरी करता हूं दिनांक 8-4-2026 को समय करीब 8 पीएम पर मैने अपनी गाड़ी बोलेरो पिकअप को अपने घर के बाहर खडा किया था जब मैंने आज सुबह करीब 6 AM पर उठ कर देखा तो मुझे मेरी गाड़ी घर के बाहर नही मिली जिसकी मैने आस पास तलाश की पर कोई सुराग नही चला जिससे कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया कृपया करके कानूनी कार्यवाही की जाये। थाना सेक्टर 13/17 मे अभियोग अंकित किया था।

Comments


Leave a Reply