Saturday, November 7, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक पानीपत ने जिलावासियों को दीपावली पर्व की दी हार्दिक शुभकामनाएं.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 7, 2026 Tags: , , , , , , ,

सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने की अपील

त्योहार के मद्देनजर प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर किए गए विशेष सुरक्षा प्रबंध

यातायात नियमों का पालन करने, नशे में वाहन न चलाने एवं बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील

BOL PANIPAT : । पुलिस अधीक्षक पानीपत मेधा भूषण आईपीएस ने समस्त जिलावासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों, आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भावना का पर्व है। सभी नागरिक इस त्योहार को आपसी सौहार्द, उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ मनाएं।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि दीपावली की खुशियां मनाते समय पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखें तथा ध्वनि एवं वायु प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के प्रयोग से बचें। दिपावली के त्योहार पर अपने अपने परिवार मे बच्चों, बुजुर्गों, बिमारो एवं आसपास के लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण के अनुकूल तरीके से त्योहार मनाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

दीपावली पर्व को लेकर पानीपत पुलिस ने किए विशेष सुरक्षा प्रबंध

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पानीपत पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जिले के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है, ताकि असामाजिक तत्वों, जेबकतरों एवं शरारती तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा सके।

सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर गश्त करने, बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार गश्त मे सक्रिय रहेंगी। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पानीपत पुलिस पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करेगी।

Comments


Leave a Reply