सट्टा खाईवाली करते युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 1460 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 31 जनवरी 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने कृष्णा गार्डन कॉलोनी में सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को दाव पर लगी 1460 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जमील निवासी कृष्णा गार्डन के रूप में हुई है।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि वीरवार को थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान बलजीत नगर में मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की कृष्णा गार्डन में एक युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौक पर पहुंची और टीम में तैनात मुख्य सिपाही वीरेंद्र को सिविल पाश्चात में 20 रूपये का नोट देकर बोगस ग्राहक बनाकर युवक के पास भेजा। मुख्य सिपाही वीरेंद्र की और से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दंबिस देकर सट्टा खाइवाली कर रहे अरोपी युवक को काबू किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची, पेन व दाव पर लगी 1460 रूपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान जमील पुत्र हमीदुर निवासी इस्लामपुर पश्चिम बंगाल हाल कृष्णा गार्डन के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments