Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 28, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 28 जनवरी : समालखा चौकी पुलिस टीम ने जीटी रोड पर हथवाला मोड़ के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनीपत जिले के बरोदा गांव निवासी अंकित के रूप में हुई है।

समालखा चौकी इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि जीटी रोड हथवाला मोड़ के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक को खड़ी कर खड़ा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अंकित पुत्र फूल सिंह निवासी बरोदा सोनीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 26 जनवरी की रात को समालखा में आर के न्यू बोर्न चिल्ड्रन हास्पिटल के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में चुलकाना निवासी मनोज पुत्र हुकमचंद की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उसने उक्त बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी अंकित के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments