प्रेस्टिजियस साईकिल क्लब के सहयोग से साईकिल रैली का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT , 3 जून। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पानीपत मनीषा बत्रा के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित शर्मा के मार्गदर्शन में तथा प्रेस्टिजियस साईकिल क्लब के सहयोग के साथ साईकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसकी बागडोर पवन अरोड़ा सदस्य प्रेस्टिजियस साईकिल क्लब ने संभाली, जिसमें हमारे कानूनी सेवक राहुल मौजूद रहे।
इस साईकिल रैली में बच्चों , युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। यह रैली सेक्टर 13-17 हेलीपेड से होती हुई एल्डिको पहुंची और वहां पर प्रेस्टिजियस साईकिल क्लब के सदस्यों व हमारे कानूनी सेवक ने केक काटकर पूरे विश्व में विश्व साईकिल दिवस मनाया जाता है। साईकिल चलाने के कई सारे फायदे होते हैं।

Comments