आई.बी.(एल)पब्लिक स्कूल में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में 100 लोगों का चेकअप किया गया।
BOL PANIPAT : आज स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में हरियाणा सरकार ईएसआई, एफसीआई, आईओसीएल आयुष्मान भारत के टीपीए के पैनल पर आधारित उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल के जनरल फिजिशियन डा. निशांत तथा मार्केटिंग मैनेजर विकास तथा स्टाफ नर्स सुमन डागी आए। कैंप का शुभारंभ युधिष्ठिर मिगलानी , प्रधानाचार्य जय श्री गर्ग, उपप्रधानाचार्य मीना तनेजा , प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा द्वारा डा. निशांत तथा विकास को पौधा अर्पण कर किया गया। इस कैंप में लगभग 100 लोगों का चेकअप किया जिसमें स्कूल के अध्यापक वर्ग तथा सहकर्मी स्टाफ शामिल हुए।
स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी ने कहा कि स्टाफ के स्वास्थ्य हेतु सजग हैं और आगे भी इस तरह के आयोजन स्कूल में करवाए जाएंगे। अंत में उन्होंने महाराजा अग्रसेन अस्पताल की आई हुई टीम का धन्यवाद किया।

Comments