Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


सनातन नूतन वर्ष के उपलक्ष्य में विद्यालय में हवन का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 19, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : भारतीय संस्कृति को कायम रखते हुए सनातन नूतन वर्ष के उपलक्ष्य में 19 मार्च 2026 को विद्यालय में हवन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन संपन्न कराया गया, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने आहुति देकर नए सत्र की मंगलमय शुरुआत के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , कोषाध्‍यक्ष अशोक मिगलानी , प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा , उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा , प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा  ,अध्यापक वर्ग तथा सभी सहकर्मी साथियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने मिलकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, विद्यालय की निरंतर प्रगति तथा नए सत्र की सफलता के लिए कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएँ हमें सकारात्मकता, अनुशासन और संस्कारों का मार्ग दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि नूतन वर्ष की शुरुआत ऐसे पवित्र आयोजन से करना अत्यंत शुभ है। उन्होंने सभी शिक्षकों और सहकर्मियों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, बेहतर शिक्षा और नैतिक मूल्यों के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करें, ताकि विद्यार्थी भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सकें।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया तथा नए सत्र के सफल और मंगलमय होने की कामना की।

प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। 

Comments