Saturday, June 13, 2026
Newspaper and Magzine


एनसीसी कैडेट प्रिंस का चयन भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कॉर्प्स (AMC) यूनिट में हुआ

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 13, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय पानीपत के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र एवं एनसीसी कैडेट प्रिंस का चयन भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कॉर्प्स (AMC) यूनिट में हुआ है। चयन के उपरांत कैडेट प्रिंस 26 जून 2026 को लखनऊ में प्रशिक्षण हेतु रवाना होंगे।

कैडेट प्रिंस ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी सफलता से महाविद्यालय, परिवार में हर्ष का वातावरण है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सतवीर सिंह ने कैडेट प्रिंस को बधाई देते हुए कहा, “प्रिंस की यह सफलता महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उनकी मेहनत और लगन ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हमें विश्वास है कि वे भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेंगे और महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।”

एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. नरवीर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “कैडेट प्रिंस शुरू से ही अनुशासित, मेहनती और समर्पित रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य कैडेटों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय सेना की गरिमा को और बढ़ाएंगे।”

Comments


Leave a Reply