Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में शामिल होने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at April 14, 2024 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : नगर की सभी धार्मिक संस्थाओं द्वारा 23 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल नगर शोभायात्रा निकालने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं तो वहीं दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा भी विशाल शोभायात्रा में शामिल होने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शोभायात्रा को धूमधाम से निकालने के लिए सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां बांटी गईं। रविवार को हुडा सैक्टर 25 स्थित दशहरा कमेटी द्वारा संचालित श्री रघुनाथ धाम में दशहरा कमेटी सनौली रोड की बैठक श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में शुरू हुई। प्रधान रमेश माटा ने बताया कि को पिछले वर्ष की भांति 23 अप्रैल को नगर की सभी धार्मिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा विशाल श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसी संदर्भ में दशहरा कमेटी ने भी अपना पूरा समर्थन देते हुए एक बैठक का आयोजन किया गया है। दशहरा कमेटी सनौली रोड स्थित सब्जी मण्डी शिव चौक से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी इसको लेकर दशहरा कमेटी के सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। इससे पूर्व शोभायात्रा को लेकर जयदयाल तनेजा, पुरूषोत्तम शर्मा, चिमन सेठी, देवेन्द्र रेवड़ी, युद्धवीर रेवड़ी, संजय बरेजा, वेद बांगा, कैलाश नारंग आदि ने अपने विचार रखे। माटा ने बताया कि सालासर धाम से पूजित श्री हनुमान ध्वजा निशुल्क वितरित की जाएगी जिसे श्रद्धालु शोभायात्रा के पश्चात ध्वजा को अपने घर ले जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 200 हनुमान स्वरूप शोभायात्रा में सम्मिलित होकर एक अनूठा नजारा पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि वे लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं जिन्हें हनुमान जी का रथ खींचने का अवसर प्राप्त होता है। वरिष्ठ महासचिव शाम सुन्दर बतरा ने कहा कि शोभायात्रा सनौली रोड से शुरू होकर भीम गोडा मन्दिर चौक, सेठी चौक, अमर भवन चौक, पचरंगा बाजार, इंसार बाजार, देवी मन्दिर रोड, सालारगंज गेट से होते हुए देवी मन्दिर में संपन्न होगी। शोभायात्रा महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज महामण्डलेश्वर स्वामी श्री दयानन्द सरस्वती मुरथल वाले महामण्डलेश्वर स्वामी अरूणदास जी महाराज के सान्निध्य में निकाली जाएगी। महासचिव चिमन सेठी ने  नगर की सभी धार्मिक संस्थाओं से अपील की है कि 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव यात्रा में बढ़चढ़कर भाग लें और पुण्य के भागी बनें। इस अवसर पर उपप्रधान तिलक राज छाबड़ा, प्रीतम गुलाटी, अशोक नारंग, कृष्ण गोपाल सेठी, संदीप दुआ, रमन पाहवा, विजय चौधरी, सुरेन्द्र जुनेजा, किशोर अरोड़ा, सतीश जुनेजा, किशन लाल शर्मा, सूरज बरेजा, स्वप्निल जुनेजा, स. शक्ति सिंह, कैलाश लूथरा, लीला कृष्ण भाटिया, राजकुमार छाबड़ा, सागर रेवड़ी, तरूण छौक्करा आदि उपस्थित थे।

Comments