सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ जी का 52वाँ सत्संग समारोह एवं विशाल भण्डारा रविवार 1 मई 2022 को।
BOL PANIPAT , 29 अप्रैल: मन्दिर शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ जी खन्ना रोड, किशनपुरा, पानीपत मंे 52वाँ सत्संग समारोह एवं विशाल भण्डारा परम पूज्या गुरूमाँ प्रेम गिरि जी महाराज (बेरी वालों) की अध्यक्षता मंे होगा। जानकारी देते हुए प्रवक्ता चन्द्रभान वर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप मे परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री बलदेव गिरि जी महाराज फिरोजपुर वाले होंगे। विशिष्ट अतिथि श्री दुष्यंत भट्ट सीनियर डिप्टी मेयर पानीपत अपने कर-कमलों द्वारा ज्योत प्रज्जवलित करेंगे। स्नेहिल अतिथि समाजसेवी बलबीर घनघस , सोनू नारंग, अश्विनी जिन्दल, जयभगवान, हरीश मल्होत्रा होंगे। कार्यक्रम इस प्रकार से होगा। प्रातः 10 बजे हवन, पूजन, ध्वजारोहण 11 बजे से 1 बजे तक, बाबा जी का गुणगान दिल्ली से जोगी के दिवानों द्वारा संकीर्तन रसप्रवाह होगा। 1 से 2 बजे तक संतों-महापुरूषों द्वारा आशीर्वचन तत्पश्चात विशाल भण्डारा हरि इच्छा तक।

Comments