मतलौडा की रेलवे लाइन के पास 2 एकड़ में बनेगा बहुउद्देशीय पार्क : मंत्री कृष्ण लाल पंवार
-विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विभाग के मुख्य अभियंता के साथ किया स्थल का दौरा।
-अधिकारियों को दिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश।
BOL PANIPAT : 1 मई। मडलौडा में आमजन के लिए रेलवे लाइन के पास 2 एकड़ में बहुउद्देशीय पार्क स्थापित किया जाएगा जिसमें लाइब्रेरी सहित जिम और अन्य तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने वीरवार को इसी को लेकर विभाग के मुख्य अभियंता यशवीर पंवार व अधीक्षण अभियंता के साथ-साथ अन्य सभी अधिकारियों के साथ उक्त स्थल का दौरा कर इसका एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मडलौडा के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्रदान करने के लिए मल्टी पर्पज पार्क का निर्माण करने की योजना बनाई गई है। जिसके लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ रेलवे लाइन मतलौडा के पास पड़ी दो एकड़ जमीन का दौरा किया और इस पर विचार विमर्श करने के बाद इसका एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि उस पर कार्यवाही की जा सके।
उन्होंने बताया कि इस जमीन पर वर्तमान में एक हरा भरा पार्क बनाने के साथ-साथ एक पुस्तकालय स्थापित करने की योजना है ताकि युवा वहां बैठकर पढ़ सकें और विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकें। इसके साथ-साथ इसमें एक जिम भी स्थापित करने की योजना है, ताकि लोग इस पार्क में शुद्ध वातावरण में जिम का भी आनंद ले सके। इस कॉस्टीमेट बनाकर शेखर ही इस पर कार्यवाही की जाएगी।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि इसराना विधानसभा हलके में विकास कार्यों की कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी और आमजन को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

Comments