Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू. जल्द करें रजिस्ट्रेशन.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at January 2, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 2 जनवरी। देश के प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल कुंजपुरा में छठी और नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दाखिले के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए होगी और आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है जो 13 जनवरी 2025 तक चलेगी।
स्क्वाड्रन लीडर मनप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा कक्षा छठी और कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए होगी। अंतिम सीट संख्या पास-आउट और नामांकित विद्यार्थियों की स्थिति पर निर्भर करेगी। कक्षा छठी के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर आधारित 300 अंकों की परीक्षा तथा कक्षा 9वीं की परीक्षा में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और बुद्धिमत्ता पर आधारित 400 अंकों की परीक्षा। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट एग्जामसडॉटएनटीएडॉटएसीडॉटइन/एआईएसएसइइ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख संस्थान है जो मुख्य रूप से हरियाणा के लोगों को समर्पित है। इसमें 67 प्रतिशत सीट हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए तथा 33 प्रतिशत सीट भारत के अन्य राज्यों के लिए है। इस स्कूल का प्राथमिक उद्देश्य कैडेट को हमारे देश के सशस्त्र बलों में अधिकारियों के रूप में एक शानदार करियर के लिए तैयार करना है।

Comments