Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में सीबीएसई के निर्देशानुसार मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित किया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 11, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में 11 अक्टूबर 2025 को सीबीएसई के निर्देशानुसार मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित  एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला  का मुख्य उद्देश्य स्वयं का मूल्यांकन, विद्यार्थियों की समस्याओं को समझना एवं उनका सर्वांगीण विकास  करना  रहा। इस अवसर पर प्रशिक्षिकागण में शीला गोयल, वंदना राणा रहे। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने प्रशिक्षिका शीला गोयल एवं वंदना राणा को पौधे  भेंटकर हार्दिक अभिनंदन किया। इस कार्यशाला के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के संकेतों को पहचानने और छात्रों को उचित मेंटल हेल्प देने के प्रभावी तरीके सिखाए और छात्रों को मेंटल हेल्थ सहायता देने के व्यावहारिक तकनीकी से भी अवगत कराया। ताकि शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सुदृढ़  बनाया जा सके। इसके  लिए यह जरूरी है कि बच्चों के भावनात्मक पक्ष को मजबूत बनाया जाएँ। उन्हें यह सिखाया है कि किस प्रकार हम छात्रों को इन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होने में  मदद कर सकते हैं। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी अध्यापकगण को प्रोत्साहित करते हुए कहा  कि शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू  है- बच्चों को समझना। जब हम बच्चे का सही समय पर मूल्यांकन करके उसका सही दिशा में मार्गदर्शन करेंगे तभी उसका सर्वांगीण विकास संभव है। इसके लिए सबसे ज़रूरी है, बच्चे का भावात्मक विकास और व्यावहारिक शिक्षण। इन पक्षों  के आधार पर ही हम बच्चों  का चहुँमुखी विकास कर सकते हैं। इस अवसर पर सभी अध्यापकगण उपस्थित रहें ।

Comments