शराब ठेके के बाहर अवैध शराब से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी. अवैध अंग्रेजी व देसी शराब की 192 पेटी व 12 पेटी बीयर बरामद. शराब तस्कर पिकअप चालक गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 03 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने अंसल के गेट नंबर दो के पास स्थित शराब ठेके के बाहर अवैध शराब से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी। पुलिस टीम ने मौके पर शराब तस्कर पिकअप चालक को भी काबू किया। पिकअप गाड़ी से अवैध अंग्रेजी व देसी शराब की 192 पेटी व 12 पेटी बीयर बरामद हुई।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान अंसल के गेट नंबर दो के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की जालपाड़ गांव निवासी फारूक पिकअप गाड़ी में अवैध शराब लेकर आया है। जो अवैध शराब को अंसल गेट नंबर दो के पास स्थित शराब ठेके पर उतार रहा है।
पुलिस टीम सूचना को पुख्ता मानते हुए शराब ठेके के पास पहुंची जहा एक पिकअप गाड़ी खड़ी दिखाई दी। पिकअप गाड़ी से एक युवक शराब की पेटियां उतार रहा था। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान फारूख पुत्र नूर हसन निवासी जालपाड़ के रूप में बताई। पुलिस टीम ने पिकअप गाड़ी में रखी शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो युवक कोई भी कागजात पेश नही कर सका।
पुलिस टीम ने आबकारी निरीक्षक रामफल की मौजूगदी में थाना परिसर में पिकअप गाड़ी से शराब की पेटियां उतरवा कर गिनती की तो अवैध अंग्रेजी शराब 5 पेटी मार्का 100 पाइपर्स, 3 पेटी ओल्ड मोंक, 10 पेटी ब्लेंडर्स प्राइड, 5 पेटी गोल्फर शॉट, 7 पेटी रॉयल स्टेग, 5 पेटी स्ट्रलिग रिजर्व, 5 पेटी ऑल सेशन, 2 पेटी ब्लैक डॉग अंग्रेजी शराब, 12 पेटी बीयर व 150 पेटी अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा पाई गई।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को उसने गोहाना रोड पर डाहर चौक के पास स्थित एल वन पर अपनी पिकअप गाड़ी को लगा रखा है। एलवन के मुनीम ने गाड़ी में उक्त शराब व बीयर की पेटी लोढ़ करवा उसको अंसल गेट नंबर दो के पास स्थित शराब ठेके पर उतारने के लिए कहा था। उसने मुनीम से उक्त शराब के बिल मांगे तो मुनीम ने बिल देने से मना कर दिया था।
पुलिस ने बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायाल में पेश किया जहा से उसकी जमानत हो गई।

Comments