Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


‘स्ट्रैटजी फॉर बजटिंग, इन्वेस्टमेंट एंड सेविंग्स अरली इन लाइफ’ विषय पर व्याखान आयोजित किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 24, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के सुप्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट व कैरियर गाइडैंस सेल तथा मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कॉलेज के छात्राओं के लिए स्ट्रेटजी फॉर बजटिंग, इन्वेस्टमेंट एंड सेविंग्स अरली इन लाइफ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग एवं कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग द्वारा मुख्य वक्ता सी. ए. गौरव सतीजा को स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट करके किया गया |प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने बताया कि   महाविद्यालय में केवल किताबी ज्ञान को ही महत्व ने ही दिया जाता बल्कि विद्यार्थियों के संर्वागिण विकास के लिए इस तरह के प्रोग्राम समय-समय पर आयोजित कराए जाते हैं | सी. ए. गौरव सतीजा ने विद्यार्थियों को आय और खर्च का सही आकलन करना बताया | उन्होंने बताया कि इन्वेस्टमेंट लंबी अवधि की योजना बनाएं और निवेश के समय जोखिम का सही आकलन करें और विविधता अपनाएं | युवा अवस्था में रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग करना भविष्य में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगा | इस कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया | कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने बताया कि ये रणनीतियां एक सशक्त वित्तीय भविष्य की नींव रखने में मदद कर सकती हैं | कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ. पूनम गुप्ता द्वारा किया गया | इस व्याखान को सफल बनाने में डॉ. अर्पणा गर्ग, डॉ. पूनम गुप्ता, शाहिद, प्रोग्राम मैनेजर (मेधा फाउंडेशन) ने अहम भूमिका निभाई |

Comments