Monday, July 20, 2026
Newspaper and Magzine


गंभीर चोट मारने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at July 29, 2023

BOL PANIPAT : 29 जुलाई 2023, गांव सीक निवासी विकाश व सोनीपत के गांव मातंड निवासी राजेश को नवम्बर 2020 में गांव खलीला प्रहलादपुर में बुलाकर गंभीर चोट मारने के मामले में एक और आरोपी अमन उर्फ बॉक्सर निवासी जुआ हाल मुरथल सोनीपत को सीआईए वन पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम समालखा अड्डे से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी अजीत उर्फ जीता उसका छोटा भाई आरोपी सुरेंद्र व सोनीपत के बजाना कला निवासी आरोपी सुमित को गत दिनों सीआईए वन टीम द्वारा गिरफ्तार पूछताछ की जा चुकी है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने साथी आरोपी अमन उर्फ बॉक्सर निवासी जूआ हाल मुरथल सोनीपत के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी अजीत उर्फ जीता के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाईसेंसी एक पाईप गन बरामद कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हे जेल भेजने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी अमन उर्फ बॉक्सर की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

यह है मामला

थाना समालखा में विकाश पुत्र तेजबीर निवासी सीक ने शिकायत देकर बताया था कि 13 नवम्बर 2020 को घर पर उसका दोस्त राजेश उर्फ भोला निवासी मातंड, अमीत उर्फ छोटू निवासी खलीला प्रहलादपुर व उनका एक अन्य साथी आए थे। साय करीब 6 बजे सभी गांव हाट पेट्रोल पंप के पास खा पी रहे थे। अमित उर्फ छोटू की कुछ दिन पहले उसके चाचा के लड़के शराब ठेकेदार अजीत व सुरेंद्र के साथ कहासुनी हुई थी। राजेश उर्फ भोला के मामा भी खलीला प्रहलादपुर में है। राजेश ने अजीत उर्फ जीता से फोन पर झगड़े के बारे में बात की तो दोनों की फोन पर ही कहासुनी हो गई। कुछ देर पश्चात अजीत के भाई सुरेंद्र का राजेश के पास फोन आया और कहने लगा की घर पर आ जाओ बैठकर मनमुटाव दूर करेंगे। दोस्त राजेश के कहने पर वह भी उसके साथ गाड़ी में बैठ लिया। गांव खलीला प्रहलादपुर में पहुंचने के बाद राजेश की अजीत से फोन पर बातचित हुई तो अजीत ने कहा बैठक में बैठ जाओ वह 5/7 मिनट में आ रहा है। कुछ देर बाद अजीत एक फार्च्यूनर गाड़ी से आया जिसमें उसके साथ पुलिसकर्मी व अन्य कई लड़के हथियारों के साथ गाड़ी से उतरे। अजीत उर्फ जीता व उसके साथियों ने गाड़ी से उतरते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और खिंचकर बैठक में ले गए और चोट मारकर बंधक बनाए रखा। कुछ देर पश्चात सुरेंद्र भी वहा पर आ गया उसने आते ही अपनी राईफल के बट से उसकी बाजू पर चोट मारी। कुछ देर पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और उन दोनों को आरोपियों के कब्जे से छुड़वाया। अजीत, सुरेंद्र व उसके साथी आरोपियों ने धमकी दी की आज तो पुलिस ने छुड़ा लिया आगे कही मिले तो जान से मार देगें। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149,323,285,325,506 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments