Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


बापौली अनाज मण्डी में आयोजित मुख्यमंत्री अत्योदय परिवार उत्थान मेले में कुल 102 आवेदन मौके पर प्राप्त हुए।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 जून। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन बेहद गम्भीर है। उपायुक्त सुशील सारवान ने बुधवार को बापौली अनाज मण्डी में आयोजित मुख्यमंत्री अत्योदय परिवार उत्थान मेले का निरीक्षण करते हुए उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि जो इस योजना के पात्र है उन्हें इन मेलों में विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर एक गरीब व्यक्ति की आय को बढ़ाना चाहती है और इस प्रकार के आयोजनों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पंहुचता है।

यह इन मेलों का तीसरा चरण है। इस योजना के तहत पात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की भी विशेष रूप से डयूटी लगाई गई है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि खण्ड अनुसार आवेदनों की मॉनीटरिंग के लिए सम्बंधित बीडीपीओ को जिम्मा सौंपा गया है। ओवरऑल मॉनीटरिंग का काम जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी करेंगे। उन्होंने कहा कि एलडीएम पानीपत को भी सभी आवेदनों पर तत्परता से कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अंत्योदय मेले में कुल 102 आवेदन मौके पर प्राप्त हुए। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद रविन्द्र मलिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र हुड्डा, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. संजय आंतिल इत्यादि उपस्थित थे।

Comments