सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने मांगे राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आवेदन: डीसी
BOL PANIPAT , 2 मई। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कारों (राष्ट्रीय पुरस्कार -2023) की घोषणा की है। यह पुरस्कार सामान्यत: राष्ट्र की वरिष्ठतम अथॉरिटी, अधिकारियों द्वारा प्रदान किया जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार 3 श्रेणियों में दिया जा रहा है।
डी.सी. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि यह पुरस्कार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इका जो कि विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में है। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जा रहा है इसके अतिरिक्त तकनीकी में उन्नत इकाइयों तथा निर्यात में उत्कृष्ट इकाइयों को भी राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कुछ राष्ट्रीय पुरस्कार महिला उद्यमियों के लिए तथा विशेष श्रेणी जैसे कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा दिव्यांग उद्यमियों के लिए भी प्रदान किए जा रहे हैं। पुरस्कार में आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई है। पुरस्कार आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन तथा नि:शुल्क है।

Comments